फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एसटीएफ सिपाही समेत चार पर छेड़खानी व लूट का केस, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Aug 2022 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रानीडीहा के पास सिपाही का मकान है। उनका पट्टीदार से विवाद चल रहा है। पट्टीदार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह पत्नी अकेली थी। इस दौरान उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की गई है। वीडियो बनाने पर सिपाही ने मोबाइल फोन लूट लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कैंट इलाके के रानीडीहा में घरेलू विवाद के मामले में एसटीएफ में तैनात सिपाही समेत चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं सिपाही की मां की तहरीर पर भी पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दोनों लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, लूट व छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रानीडीहा के पास सिपाही का मकान है। उनका पट्टीदार से विवाद चल रहा है। पट्टीदार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह पत्नी अकेली थी। इस दौरान उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की गई है। वीडियो बनाने पर सिपाही ने मोबाइल फोन लूट लिया।

वहीं दूसरी तरफ सिपाही की मां ने भी केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मारपीट करने के दौरान घर की बच्ची के साथ बदसलूकी की गई। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें