पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक अज्ञात युवती, तुर्कवलिया और बेलवा निवासी देवानंद यादव, पप्पू, उन्नत, अजित, अतीश, सोनू और रामदरश विद्यार्थी के खिलाफ दुष्कर्म करने, देह व्यापार सहित धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन पर रार, पूर्व विधायक अमनमणि बसपा से निष्कासित
रामदरश विद्यार्थी जा चुका है जेल
जिला सहकारी बैंक का पूर्व चेयरमैन रामदरश विद्यार्थी दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें दो मामले में क्लीनचिट मिल चुकी है। जबकि, दो मामले की जांच चल रही है। यह मुकदमा कैंट, दोहरीघाट, बड़हलगंज थानाें में दर्ज हैं।
फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा
रामदरश विद्यार्थी ने बताया कि एक गिरोह है, जो कई औरतों को शामिल कर फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराता है। इसी गिरोह ने पहले भी मेरे के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें दो मुकदमों में क्लीनचिट भी मिल चुकी है। यह भी मुकदमा भी पूरी तरह से फर्जी और निराधार है।