फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की विदाई न होने से परेशान पति ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के खरैला स्थित ससुराल से पत्नी की विदाई नहीं होने पर युवक भड़क गया। पहले तो फोन कर पीआरवी पुलिस को गाली देने लगा। इसके बाद जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर पहुंचकर गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए उसे तत्काल पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी गोवर्धन प्रसाद की शादी गीडा थाना क्षेत्र के खरैला निवासी नंदलाल की पुत्री से हुई है। आरोप है कि लक्ष्मण नशे का लती है, जिसको लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता है। बीते पांच अप्रैल को पत्नी अपने मायके खरैला आ गई। उसे बुलाने के लिए लक्ष्मण ससुराल गया लेकिन वह तैयार नहीं हुई। बुधवार को लक्ष्मण नशे की हालत में फिर ससुराल खरैला पहुंच गया और पत्नी से विवाद करने लगा।
मना करने पर डायल 112 पर फोन कर पीआरवी पुलिस से शिकायत की और गाली-गलौज करने लगा। पुलिस कर्मी पकड़कर उसे थाने लाए और समझाने-बुझाने लगे। इसी दौरान मौका देख लक्ष्मण अचानक थाने से बाहर आ गया और जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर गुजर रहे एक ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। ट्रक के सामने कूदने से पहले ही राहगीर और पुलिस वालों ने तत्काल पकड़ लिया और लेकर थाने आए। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि युवक को समझाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें