फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिर पर वार कर की गई थी निकेश निषाद की हत्या, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित बलुघट्टा टोला में सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में गिरने से नहीं बल्कि सिर पर वार कर निकेश निषाद की हत्या की गई थी। इसका पर्दाफाश मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट और निकेश की मां की तहरीर पर गांव के पोलई, उसके बेटे महेंद्र, मुखलाल और अनिल समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाजीलाल निषाद का बेटा निकेश निषाद (26) उर्फ झब्बर सोमवार देर रात करीब 10 बजे अपनी मां बेइली देवी से 500 रुपये लेकर घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो वहां पानी की टंकी में निकेश का शव पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानेदार अनूप सिंह ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
निकेश की मां ने गांव के ही रहने वाले सात लोगों पर जमीन की पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले खेत की सिंचाई को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मुकदमा चल रहा है और आरोपी पक्ष सुलह का दबाव बना रहा था। हाल ही में पंचायत भी हुई थी लेकिन समझौता नहीं हो सका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। गांव के ही रहने वाले चार नामजद समेत सात लोगों पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चार बहनों में सबसे छोटा था निकेश
निकेश चार बहनों में छोटा भाई था। बड़ी बहन आरती, रीना और मीना की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बहन रोशनी अविवाहित है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेइली देवी ने बताया कि निकेश छोटी बहन की शादी की तैयारी कर रहा था। वह बहन के लिए रिश्ता भी देख रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें