फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गेट पर मौत मामला: पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिले, एसपी नार्थ को सौंपी गई जांच

Tue, 09 Aug 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस गुड वर्क दिखाने के चक्कर में पिटाई की। इलाज तक नहीं कराई और फावड़ा बरामद कर 24 घंटे में चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए प्रमोद को न्यायालय में पेश कर दिया। रविवार को न्यायालय के बाद उसे जेल पहुंचाना था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच में चोरी के आरोप में पकड़े गए पनियरा के प्रमोद की मौत के मामले की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। दरअसल, पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने विसरा को सुरक्षित कर दिया है। उधर, मामले की न्यायिक जांच के लिए एसएसपी ने जिला जज को पत्र लिखा है। डॉक्टरों की टीम ने प्रमोद का पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई है।

विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का भाई शव लेकर महराजगंज के पनियरा स्थित गांव चला गया। पोस्टमार्टम हाउस में किसी तरह का विरोध न हो इसके लिए भारी संख्या में फोर्स लगाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित मोथई गांव निवासी प्रमोद उर्फ सोनू को शनिवार को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़कर पिटाई कर दी थी और फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।

पुलिस गुड वर्क दिखाने के चक्कर में पिटाई की। इलाज तक नहीं कराई और फावड़ा बरामद कर 24 घंटे में चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए प्रमोद को न्यायालय में पेश कर दिया। रविवार को न्यायालय के बाद उसे जेल पहुंचाना था।
विज्ञापन


रास्ते में उसने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद पुलिस वाले जेल ले गए और जेल के डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर कम होने की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन गेट पर ही उसकी मौत हो गई थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखा गया था और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था प्रमोद
प्रमोद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। अन्य सभी भाई मजदूरी करते हैं। प्रमोद की मौत की सूचना के बाद चारों भाई सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे। भाइयों बताया कि पिपराइच के महरी गांव में उनके पिता की ननिहाल है। एक सप्ताह पहले वह महरी आया था, उसके बाद क्या हुआ उन्हें कुछ नहीं पता। प्रमोद की शादी हो गई थी, लेकिन तीन साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी।

दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
सोमवार को प्रमोद का दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। शव को प्रमोद के भाइयों को सौंपने के बाद पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार भी कराया गया।

डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। पोस्टमार्टम में शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। प्रकरण की जांच एसपी नार्थ को सौंप दी गई है। इस तरह की घटना में एक नियम का पालन करना होता है, उसके तहत मानवाधिकार आयोग को बता दिया गया है। न्यायिक जांच के लिए जिला जज को चिट्ठी लिखी गई है। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें