टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागा था सूरज।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास जेएस अस्पताल पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह पर बस्ती जिले के कोतवाली थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया। बस्ती स्वॉट प्रभारी ने पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, बैरियर तोड़कर भागते समय सूरज ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। आरोपी पर कैंट व रामगढ़ताल थाने में पहले ही केस दर्ज है। हालांकि, 25 हजार रुपये का इनामी सूरज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
जानकारी के मुताबिक, स्वॉट प्रभारी संतोष सिंह ने तहरीर में लिखा है कि 30 जुलाई की सुबह गोरखपुर में अपराध कर बस्ती की ओर बदमाश सूरज सिंह के आने की सूचना मिली थी। इस पर मड़वानगर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बैरियर लगाकर टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी गई थी।