फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने को बनाया गया था हेलीपैड, युवक ने चुराई थी ईंट, केस दर्ज

Thu, 16 Sep 2021 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए पिपरी में तीन व भटहट में पटेल स्मारक इंटर कॉलेज खेल मैदान में एक कुल चार हेलीपैड बनाए गए थे। हेलीपैड के ईंटों को पुलिस लाइंस में जमा कराया जाना था।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में स्थित पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के लिए बने अस्थायी हेलीपैड की ईंट चोरी करने के मामले में पुलिस ने भौवापार निवासी अंबुज प्रताप सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए पिपरी में तीन व भटहट में पटेल स्मारक इंटर कॉलेज खेल मैदान में एक कुल चार हेलीपैड बनाए गए थे। हेलीपैड के ईंटों को पुलिस लाइंस में जमा कराया जाना था।

भटहट ब्लाक मुख्यालय पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे विधायक महेंद्रपाल सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग हेलीपैड के ईंट को बेच रहे हैं। विधायक ने कार्यकर्ताओं को मौके पर भेजकर ईंट बेच रहे युवक को बुलाया।
विज्ञापन


युवक ने कहा कि पुलिस लाइन से आरआई ने भेजा है। मजदूरी और वाहनों के भाड़े इत्यादि के लिए ईंटों को बेचने का भी आदेश मिला है। विधायक ने फटकार लगाई तो युवक माफी मांगते हुए गलती स्वीकार करने लगा। विधायक ने गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें