फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा होगा वापस, इस वजह से हुई थी एफआईआर

Wed, 27 Jan 2021 09:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कुशीनगर में 12 अप्रैल 2015 में रामकोला के तत्कालीन विधायक और वर्तमान में गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अतुल सिंह पर हाटा कोतवाली में दर्ज केस वापस होगा।

विज्ञापन


बुधवार को विशेष न्यायालय (एमपी-एमएलए) कुशीनगर ने इसे वापस लेने का आदेश जारी कर दिया। नेशनल हाइवे स्थित कसया-गोरखपुर मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन करने के आरोप में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब यह मुकदमा विशेष न्यायालय (एमपी-एमएलए) के न्यायालय में चल रहा था।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जीपी यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लोक अभियोजन के तौर पर उन्हें अतुल सिंह पर दर्ज मुकदमा वापस कराने के लिए सरकार की तरफ से आदेशित किया गया था।
विज्ञापन


25 जनवरी को इस मुकदमे में सुनवाई हुई थी। परिस्थितियों, विधिक उपबंधों तथा अनुसचिव उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में उनका प्रार्थना पत्र स्वीकार किया गया था।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) एवं विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) शालिनी सागर ने बुधवार को मुकदमा वापस लिए जाने की अनुमति दे दी।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें