फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur New: सपा नेता पर राकेश यादव और उनके सहयोगियों पर केस दर्ज, जमीन कब्जा का आरोप

Tue, 28 Mar 2023 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रवीश कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां पुलिस ने सपा नेता राकेश यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन की पैमाइश के बाद लगाए गए पत्थर को उखाड़कर राकेश ने सहयोगियों के साथ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज केस दर्ज मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के देवापर डुगडुईयां निवासी रवीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उन्होंने 25 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पेश होकर प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद कमिश्नर के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने जमीन की पैमाइश की और पत्थर लगा दिए।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी को 3838 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा देंगे मुख्यमंत्री योगी, जनसभा को भी संबोधित करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद सपा नेता अपने सहयोगियों के साथ आए और जमीन को कब्जा करने की नीयत से पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रवीश कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें