फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सार्वजनिक कार्य निर्वहन में बाधा डालने पर पूर्व प्रधान पर केस

Fri, 12 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा कार्यालय में बगैर अनुमति घुसकर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी के आरोप में अधिशासी अधिकारी ने बखिरा थाने में शिकायत करके पूर्व प्रधान जसवल भरवलिया के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

ईओ आदित्य प्रकाश की तहरीर के अनुसार 11 सितंबर को दोपहर दो बजे वह कार्यालय में नगर पंचायत से संबंधित कुछ फाइल को देख रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान शिव प्रसाद तिवारी निवासी जसवल भरवलिया वार्ड नंबर पांच बगैर अनुमति कार्यालय में घुसकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पूर्व प्रधान ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का काम करते हुए सरकारी सेवक के साथ अशोभनीय आचरण व धमकी दी।
उनके इस कार्य से उन्हें व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भय व असुरक्षा की स्थिति पैदा हो गई है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान शिवप्रकाश तिवारी निवासी जसवल भरवलिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरु कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें