धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर महुली पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मारने पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज किया है। महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी विन्दू देवी पत्नी राम बालक बेलदार ने महुली थाने में दिए गए तहरीर में लिखा है कि पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे गांव के ही दीनानाथ पुत्र हुबलाल, कालीन्दी पत्नी योगेन्द्र व उदयराज पुत्र राम रतन गाली दे रहे थे। गाली का विरोध करने पर उपरोक्त लोग लाठी डंडा से पिटाई करने लगे। शोर सुन कर लोग पहुंचे तो उपरोक्त लोग धमकी देते हुए चले गए। संवाद