फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक को अगवा कर पीटने के मामले में प्रधान समेत आठ पर केस, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Sep 2022 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक को सभी मनबढ़ों ने बुरी तरह से पीटा जिससे वह मौके पर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर युवक की मां भी मजूरी चौराहे पर पहुंच गई, बेटे को छुड़ाने का प्रयास करती रही लेकिन, मनबढ़ों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के मजूरी गांव के निरंकार साहनी (26) को बुधवार को अगवा कर मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रधान ब्रह्मानंद यादव, उनके बेटे समेत छह के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निरंकार साहनी ने तहरीर में लिखा है कि बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए गांव के रास्ते हाटा बाजार जा रहे थे। मिश्रौली मोड़ के पास ग्राम प्रधान के बेटे सूरज यादव व उसके साथी रितेश यादव, आजाद यादव, अभिषेक यादव ने हमला कर दिया और बाइक छीन ली। चार पहिया वाहन में अगवा कर युवक को मजूरी चौराहे ले गए जहां पहले से ही ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद यादव एवं उसके अन्य साथी मौजूद थे।

युवक को सभी मनबढ़ों ने बुरी तरह से पीटा जिससे वह मौके पर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर युवक की मां भी मजूरी चौराहे पर पहुंच गई, बेटे को छुड़ाने का प्रयास करती रही लेकिन, मनबढ़ों ने उनकी एक न सुनी। युवक के बेहोश होने के बाद उसकी मां को जान माल की धमकी देते हुए ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद यादव अपने साथियों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


चौराहे पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार रात गगहा पुलिस ने पीड़ित निरंकार साहनी की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद यादव एवं उसके पुत्र सूरज यादव समेत गांव के ही आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी गांव से अभी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, तलाश की जा रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें