फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कार के डैश बोर्ड से कारतूस बरामद, पांच हिरासत में

Tue, 25 Jul 2023 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर गेट पर जांच के दौरान स्कार्पियो के डैश बोर्ड में दो कारतूस मिले हैं। कार सवार लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। श्रावस्ती पुलिस से उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में बीते हफ्ते तलाशी में तमंचा बरामद होने के बाद अब कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह 5.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन से पहले मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो के डैश बोर्ड से 315 बोर के दो कारतूस मिलने से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस कार में सवार श्रावस्ती के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एलआईयू के अफसरों ने भी पूछताछ की है। आरोपी गोली के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। गोरखपुर पुलिस, श्रावस्ती पुलिस से संपर्क कर पकड़े गए लोगों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के व्यापारी के बैग से तमंचा मिला था, जिसके बाद से पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो में पकड़े गए सभी पांचों लोग श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि 13 जून 2023 को श्रावस्ती में पुरानी रंजिश में भाजयुमो के नेता माता प्रसाद उर्फ करिया की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर माता प्रसाद का भाई अपने रिश्तेदारों के साथ जनता दर्शन में सीएम से फरियाद के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: किशोरी का सौदा: हरियाणा के अधेड़ से करवा दी शादी, 48 साल के पति को देख भागी 11 साल की बच्ची

इसी दौरान जांच में उसकी कार के डैश बोर्ड से 315 बोर की दो गोलियां बरामद हुईं। गोली मिलते ही आला अफसरों को इसकी जानकारी दी गई और कार में सवार सभी पांच लोगों को हिरासत में लेकर गोरखनाथ थाने पर पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें: सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा तस्करी का खेल, नेपाल भेजा जा रहा 447 बोरी चावल पकड़ा गया

मुख्यमंत्री, अंदर जनता दर्शन शुरू करने वाले थे और उसके पहले ही कार से गोली मिली थी, इस वजह से पुलिस के आला अफसर भी पूछताछ के लिए पहुंच गए। फिलहाल यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कार में गोली लाने का मकसद क्या है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर गेट पर जांच के दौरान स्कार्पियो के डैश बोर्ड में दो कारतूस मिले हैं। कार सवार लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। श्रावस्ती पुलिस से उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी भी मांगी गई है। फिलहाल पता चला है कि एक आरोपी श्रावस्ती में मारे गए माता प्रसाद का भाई है और अन्य रिश्तेदार हैं। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें