फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग होम पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर की कार जब्त, आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे

Sat, 24 Dec 2022 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

30 जुलाई को जेजे नर्सिंग होम पर संचालक आदर्श सिंह के ऊपर असलहे से फायर किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद सोपईघाट थाना बेलघाट के रहने वाले मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह, गाईबेला थाना सिकरीगंज के राहुल शर्मा, हरिहरपुर थाना बांसगांव के विशाल सिंह और महादेवा थाना सिकरीगंज के विनय यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास जेजे नर्सिंग होम पर फायरिंग की घटना में शामिल गैंगस्टर अभियुक्त राहुल शर्मा की कार शुक्रवार को कैंट पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय के मुताबिक, यह कार फायरिंग की घटना में शामिल बदमाश राहुल शर्मा की है। राहुल सिकरीगंज इलाके के गईबेला का रहने वाला है। उसने अपराध से कमाए पैसों से यह कार खरीदी थी।

यह हुई थी घटना
30 जुलाई को जेजे नर्सिंग होम पर संचालक आदर्श सिंह के ऊपर असलहे से फायर किया गया था। भागकर उन्होंने जान बचाई थी।  पुलिस ने घटना के बाद सोपईघाट थाना बेलघाट के रहने वाले मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह, गाईबेला थाना सिकरीगंज के राहुल शर्मा, हरिहरपुर थाना बांसगांव के विशाल सिंह और महादेवा थाना सिकरीगंज के विनय यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


राहुल पर दर्ज हैं 18 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग में शामिल बदमाश राहुल शर्मा पर 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जिनमें कैंट थाने में पांच, सिकरीगंज थाने में नौ और बाकी शहर के रामगढ़ताल और बेलीपार थाने में दर्ज हैं।  
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें