फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, डॉक्टर घायल

Mon, 30 Mar 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहे पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक डॉक्टर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल चालक का मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के निवासी डॉ. दुर्गविजय गुलरिहा के मोगलहा में किराये पर रहते हैं। वह महराजगंज के फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे डॉ. दुर्गविजय कार से पादरी बाजार से खजांची चौराहा होते हुए मोगलहा जा रहे थे, तभी श्रीराम चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास कार डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में रोड लाइट के लिए लगाए गए विक्टोरिया पोल टूट गए और कार सड़क किनारे खड़ी टैंकर गाड़ी से टकरा गई। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर वाराणसी आरटीओ से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें