फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बिहार से लखनऊ जा रही कार हाईवे पर ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 31 Jan 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
दुघर्टनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 24 पर रविवार भोर में उलटे लेन से जा रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। घटना में कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सभी को सुरक्षित निकालते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कराया।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के पटना जिले के थाना बाईपास के आगमकुआं कालोनी के रहने वाले शशि कुमार अपने मित्र राजा बाजार कालोनी पटना के रहने वाले आशुतोष के साथ शनिवार की कार से लखनऊ जा रहे थे। रविवार को तड़के 4 बजे जैसे ही ये लोग कप्तानगंज कस्बे के गौरा गांव के निकट पहुंचे। तभी सामने से उलटे लेन से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया।

जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। तभी पीछे से आ रही एक और कार क्षतिग्रस्त कार से टकरा गई। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। घटना के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से बचा

घटना में बिहार पटना के रहने वाले शशि और आशुतोष बाल-बाल बच गए। दूसरे कार में सवार चालक सुनील कुमार निवासी छितही थाना रुधौली बस्ती सहित पांच लोग भी बाल बाल बच गए। इस कार में सवार 4 लोग फैजाबाद सीटेट की परीक्षा देने फैजाबाद जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया। साथ ही दूसरे साधन से परीक्षा देने जा रहे 4 लोगों को फैजाबाद भिजवाया। कप्तानगंज के एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें