फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के आरोपी बंदी की मौत, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में हुआ था भर्ती

Fri, 06 Nov 2020 07:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर जेल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिला जेल में निरुद्ध हत्या के प्रयास के आरोपी बंदी शुभम उर्फ सोनू (21) की शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने तबीयत बिगड़ने पर उसे तीन नंवबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तभी से उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था। उसकी मौत के बाद जेल अधिकारियों ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाने का विशुनपुर निवासी शुभम उर्फ सोनू कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। पुलिस ने उसे बीते 11 अक्तूबर को डिघवा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कुछ दिन तक वह अस्थायी जेल में रहा फिर 16 अक्तूबर को उसे मुख्य जेल की मिलेनियम बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। जेल सूत्रों के अनुसार मिलेनियम बैरक में रहने के दौरान बीते 29 अक्तूबर को उसे बुखार व उल्टी की शिकायत हुई।
विज्ञापन


उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जेल प्रशासन ने उसे दो नंवबर को जिला अस्पताल के डॉक्टरों को दिखाया। तबीयत न सुधरने पर तीन नवंबर को उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक व प्रभारी डीआईजी जेल डॉ. रामधनी ने कहा कि इलाज के दौरान बंदी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम व डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसे क्या बीमारी थी और कैसे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें