फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोला बिजली घर की बढ़ेगी क्षमता, 60 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 करोड़ की लागत से बनेगी बिजली घर की क्षमता, क्षेत्र की फैक्ट्रियों को भी मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन

-320 एमवीए की क्षमता का वर्तमान में है बिजली घर, 200 एमवीए अतिरिक्त क्षमता और बढ़ेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बिजली निगम की ओर से गोला बिजली घर की क्षमता बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। बिजली घर की क्षमता को 200 एमवीए अतिरिक्त बढ़ाया जाएगा। इससे लगभग 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आए दिन होने वाली समस्या से राहत मिलेगी।

बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं व फैक्ट्रियों को पर्याप्त बिजली मिल सके इसके लिए निगम गोला बिजलीघर की क्षमता वृद्धि करेगा। इस कार्य को लेकर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, गोला उपकेंद्र में 200 एमवीए का एक नया पावर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इसकी मदद से फैक्ट्रियों और रेलवे को भी बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे की ओर से बनने वाले गोला रेलवे स्टेशन को भी इसी बिजली घर से आपूर्ति देने की योजना है। वर्तमान में गोला बिजली घर से ग्रामीण क्षेत्र के छह उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है जिसमें गोला बाजार, गोला तहसील, धुरियापार, आईओसीएल, वारानगर पंप कैनाल और हरपुर शामिल है। गोला बिजली घर की वर्तमान क्षमता इस बिजली घर की 320 एमवीए है। अधिशासी अभियंता पारेषण अरविंद कुमार ने बताया कि गोला बिजली घर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है, तैयारी की जा रही है। इससे लगभग 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें