फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले शराब पी फिर गल्ले से दो लाख रुपये और उड़ाई थी महंगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी के शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वारदात से पहले उसने दुकान में रखी शराब पी और फिर गल्ले में रखी नकदी व डीवीआर लेकर भगा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 12,650 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मऊ के मधुबन गंगऊपुर निवासी शिवमुनी चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को कैंट थाना क्षेत्र स्थित पार्क रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान में अज्ञात आरोपी ने घुसकर गल्ले में रखे 2 लाख 5 हजार रुपये नकद और डीवीआर, महंगी शराब चोरी की थी। मूलरूप से देवरिया के बरजह निवासी दुकान संचालक आलोक कुमार की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 12,650 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बरामदगी की धारा की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मऊ के आरोपी पर पहले से दर्ज है पांच प्राथमिकी
एसपी सिटी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शिवमुनी चौहान के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मऊ जनपद के घोसी, कोपागंज, मधुबन और रामपुर थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी शामिल है।
विज्ञापन


चोरी के बाद क्यूआर के जरिये की खरीदारी
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह चोरी के बाद एक माल के पास क्यूआर के जरिये पान मसाले की खरीदारी की थी। जहां लगे सीसीटीवी कैमरे और ऑनलाइन पेमेंट के जरिये पुलिस को उसका मोबाइल मिला। इसके बाद आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें