फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इस अस्पताल में आसान होगा कैंसर का इलाज, स्विट्जरलैंड से आएगी 18 करोड़ की ये खास मशीन

Sun, 29 Nov 2020 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
कैंसर के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल में आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। यहां रेडियोथेरेपी विभाग में जल्द ही ड्यूल एनर्जी लीनियर ट्रूबीम कोरियन एक्सीलेटर मशीन से मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
इस मशीन से मरीजों को रेडिएशन से होने वाले साइड-इफेक्ट बहुत कम झेलने पड़ेंगे। यह मशीन सीधे कैंसर ग्रस्त सेल्स को टारगेट करती है। इससे सामान्य सेल पर रेडिएशन का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। 18 करोड़ रुपये की यह मशीन 120 दिनों के अंदर स्विट्जरलैंड से आएगी, फिर इसे यहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त सचिव रसेंदू फोगला ने बताया कि मशीन खरीदने में यूपी सरकार से भी मदद मिली है। सरकार ने अनुदान के तौर पर साढ़े आठ करोड़ रुपये दिए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार है। मुख्यमंत्री के प्रयास की बदौलत ही आधुनिक तकनीक की मशीन मंगाई जा रही है। अभी तक कोबाल्ट मशीन से इलाज किया जा रहा है।
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे किया जाता है इलाज
कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. एचबी सिंह ने बताया कि ड्यूल एनर्जी लीनियर ट्रूबीम कोरियन एक्सीलेटर मशीन से सीधे कैंसर ट्यूमर वाले हिस्से पर रेडिएशन डाला जाता है। यह दूसरे सेल को खत्म करने के बजाय केवल कैंसर सेल को खत्म करता है। दूसरी मशीनों के मुकाबले इसमें ज्यादा रेडिएशन निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
इस मशीन में ज्यादा रेडिएशन निकलने के कारण इसे चलाने के दौरान रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट का होना जरूरी है। इससे मरीजों में साइड इफेक्ट की आशंका नहीं के बराबर रहती है। कई बार लार ग्रंथियां सूख जाती हैं लेकिन इस मशीन से ऐसा नहीं होगा। मरीजों का चमड़ा काला नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें