फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वी यूपी में पैर पसार रहा कैंसर, हर चौथा मरीज ओरल कैंसर का

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज की हालिया रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, पांच वर्ष में डेढ़ गुना बढ़े मरीज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग की हालिया रिपोर्ट ने इसकी गंभीरता को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कैंसर मरीजों की संख्या में करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा ओरल कैंसर के मरीज हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की कैंसर ओपीडी में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2021 में जहां 10,553 मरीज पंजीकृत हुए थे, वहीं हालिया वर्षों में यह संख्या बढ़कर 15 हजार से अधिक पहुंच गई है। कोविड-19 महामारी के बाद नए मामलों में सबसे तेज उछाल देखा गया, खासकर 2022 और 2023 के बीच करीब डेढ़ हजार नए मरीज ओपीडी में जुड़े। आंकड़ों के अनुसार, ओपीडी में आने वाले मरीजों में 24 प्रतिशत ओरल कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश रावत के मुताबिक, पुरुषों में मुख कैंसर, जबकि महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। महिलाओं में सर्वाइकल के 18 व स्तन के 12.6 प्रतिशत, जबकि गॉल ब्लैडर, फेफड़े, पेट, आंत और अन्य अंगों से जुड़े कैंसर के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। चिंताजनक पहलू यह है कि पूर्वी यूपी में कैंसर सर्जरी की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के अनुसार, इस वर्ष बांड पर कैंसर सर्जन नहीं मिल सका, जिससे गंभीर मरीजों को अन्य संस्थानों में रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें