विभाग की ओर से काउंसिलिंग में शामिल नहीं होने वाले 25 शिक्षकों की भी जांच की जाएगी। वहीं एक बार गैर जनपद से स्थानांतरण लेकर आने वाले शिक्षकों के फिर स्थानांतरण के लिए आवेदन करने की वजह भी तलाशी जाएगी।
जाति में गौड़ और सरनेम लगाते हैं गुप्ता
जांच के दौरान एक ऐसे शिक्षक के दस्तावेज भी सामने आए हैं, जो सरनेम गुप्ता का लगाते हैं। जाति प्रमाणपत्र गौड़ होने का लगा रखा है। शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीएन सिंह ने कहा कि दस्तावेजों का सत्यापन नियमित प्रक्रिया का ही हिस्सा है, मगर आवेदकों के पैनकार्ड की भी जांच कराई जा रही है ताकि किसी फर्जी शिक्षक के बजाय असली शिक्षकों को ही स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ मिले।