फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चूके तो टूट सकता है निजी स्कूल में मुफ्त पढ़ाने का सपना...

Sun, 24 May 2020 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका 24 मई तक
  • दूसरे चरण में 30 मई से शुरू होगा आवेदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शहर के निजी स्कूलों में जरूरतमंदों के बच्चों के दाखिले के लिए पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका 24 मई तक है। इच्छुक अभिभावक रविवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


28 मई को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन होगा। जिसके बाद अभिभावकों को चयनित विद्यालय में जाकर 10 जुलाई तक बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। अब तक 2947 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया है।

आरटीई के तहत प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी, मगर लॉकडाउन की वजह से शासन को दो बार इसकी तिथियों को आगे बढ़ाना पड़ा है। लॉकडाउन चार में शासन स्तर से मिली छुट के बाद से अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि में कोई बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में 30 मई से शुरू होगा आवेदन

जानकारी के मुताबिक आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए स्कूल का आवंटन होने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। ज्यादातर अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन इस चरण में हो जाता है।

आरटीई के तहत दाखिले के लिए दूसरे चरण का आवेदन 30 मई- 25 जून तक चलेगा।  26-28 जून तक आवेदन फार्म का सत्यापन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। 29 जून को लॉटरी से स्कूल का आवंटन होगा। 20 जुलाई तक विद्यालयों में प्रवेश कराने की आखिरी तिथि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें