फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दोस्तों ने मिलकर ऑनलाइन एजुकेशन को ऐसे दिया नया आयाम, फेसबुक ने भी किया निवेश

Thu, 20 Feb 2020 10:39 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
फेसबुक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी कराने वाली कंपनी अनएकेडमी (unacdemy) इंडिया में फेसबुक सहित अन्य कंपनियों ने 715 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस कंपनी के चीफ टेक्निकल आफिसर (सीटीओ) और को-फाउंडर यूपी के हिमेश सिंह हैं।

विज्ञापन


वह बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर आए और ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी। साथ ही कहा कि अब ऑनलाइन एजुकेशन का जमाना है। इसे देखते हुए ही मल्टीनेशनल कंपनियां निवेश कर रही हैं। हिमेश के मुताबिक को-फाउंडर व सीईओ गौरव मुंजाल और रोमन साइनी के साथ मिलकर चार साल पहले अनएकेडमी की स्थापना की थी।

अब इस ऑनलाइन प्लेटफार्म से अलग-अलग भाषा के 10 हजार शिक्षक जुड़ चुके हैं। इनकी मदद से यूपीएससी, यूपी पीसीएस, रेलवे, इंजीनियरिंग, मेडिकल, यूजीसी नेट, एनटीए, सीएसआईआर सहित अलग-अलग राज्यों के 30 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं की लाइव क्लास चलाई जाती है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का होता है सेलेक्शन
सीएसआईआर में इस बार 300 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ था। इसमें यूपी के अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। अनएकेडमी के प्लेटफार्म पर 10 लाख एजुकेशनल वीडियो पड़े हैं। रोजाना 700 शिक्षकों की ऑनलाइन क्लास होती है। 90 हजार एक्टिव सब्सक्राइबर हैं। कंपनी के को-फाउंडर के मुताबिक छह सौ से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।

बंगलूरू बेस्ड कंपनी का कार्यालय नई दिल्ली और जयपुर में भी है। यूपी में विस्तार की योजना है। अनएकेडमी में अब तक का पांचवां निवेश हुआ है लेकिन फेसबुक ने पहली बार रुचि दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें