प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 712 में इलेक्ट्रिीशियन और सब स्टेशन अटेंडेंट के 41 पदों को भरने के लिए ली भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे।
जिसके बाद आयोग ने अक्तूबर 2019 में लिखित परीक्षा और 28 जनवरी 2020 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। आयोग ने 39 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जबकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण ओबीसी अनारक्षित और ओबीसी बीपीएल के दो पद खाली रह गए हैं।