फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच DDU के छात्रों के लिए खास खबर, घर बैठे ऐसे करें पढ़ाई

Mon, 30 Mar 2020 11:22 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार से ई-पाठशाला शुरू करा दी। वेबसाइट के विशेष पृष्ठ पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा तैयार किये गए ई-कंटेंट विद्यार्थियों के लिए सुलभ कराए गए हैं। इसमें पाठ्य सामग्रियों के अलावा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी शामिल है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के ई-पाठशाला एवं नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन ट्रू आईसीटी के समन्वयक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कुलपति प्रो विजय कृष्ण सिंह के आह्वान पर शिक्षकों ने 50 घंटे से कम समय में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पाठ्य सामग्री वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय की वेबसाइट 222.ddugu.ac.in पर सूचना भी लगा दी गई है।

विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थी सीधे इस  वेब लिंक http://ddugu.ac.in/epathshala_content.aspx पर क्लिक करके भी इस विशेष पृष्ठ पर जा सकते हैं । फिलहाल इस पृष्ठ पर स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर तथा चतुर्थ सेमेस्टर के साथ-साथ प्री पीएचडी कोर्स वर्क से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा लगातार ऐसी सामग्री तैयार की जा रही है जिसे वेबसाइट पर नियमित तौर पर अपलोड किया जाता रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेंट्रल लाइब्रेरी ने पियर्सन के साथ मिलकर खोला ई-कंटेंट का भंडार

विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय ने मशहूर प्रकाशन संस्था पियर्सन के साथ मिलकर एक विशेष प्रबंध किया है। प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी ने पीयरसन के सहयोग से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक वेब लिंक उपलब्ध कराया है जिस पर जाकर विद्यार्थी 40,000 से ज्यादा उत्कृष्ट पाठ्य सामग्री का अध्ययन कर सकते और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पियर्सन ने विशेष परिस्थितियों में यह सुविधा 30 अप्रैल तक के लिए मुहैया कराई है जिसका उपयोग कोई भी शिक्षक और विद्यार्थी कर सकता है। यही नहीं गूगल प्ले स्टोर से पियर्सन ई लाइब्रेरी एप डाऊनलोड करके भी इसी पासवर्ड से शिक्षक और विद्यार्थी अपने मोबाइल पर भी ये सामग्री देख सकेंगे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने जिस त्वरित गति से विद्यार्थी हित में वेबसाइट पर ई कंटेंट उपलब्ध कराया है वह प्रशंसनीय है । मैं आशा करता हूं कि कि यह आगे भी जारी रहेगा और विद्यार्थी इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें