फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अब घर बैठे बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी नुकसान, ऐसे चलेंगी कक्षाएं

Sun, 29 Mar 2020 09:50 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

सरकार ने कोराना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी किया है। जिसकी वजह से कारोबार से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक पूरी तरह प्रभावित है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसे लेकर आरपीएम एकेडमी और एबीसी पब्लिक स्कूल ने घर बैठे ही बच्चों की क्लास ऑनलाइन चलाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों ही स्कूल हर कक्षा के शिक्षकों का वाट्सएप ग्रुप बना रहे हैं। एक अप्रैल से विधिवत इसकी शुरूआत होगी। आरपीएम स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर अजय शाही ने बताया कि शिक्षक अपने घर से ही ऑनलाइन सामग्री तैयार कर रहे हैं। जिसके जरिए बच्चों को ऑनलाइन क्रिएटिव वर्क शाप देने की  तैयारी है।  

शिक्षक अलग-अलग कक्षाओं को ऑनलाइन लेक्चर देंगे। इसका पूरा वीडियों विद्यार्थियों को मुहैया कराया जाएगा। सभी ब्रांच पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसका लाभ दस हजार विद्यार्थियों को मिलेगा। वहीं एबीएसी स्कूल के निदेशक हेमंत मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप में हर कक्षा के 50 से 60 बच्चों को जोड़ा जाएगा। इसमें शिक्षक लेशन और टॉपिक वाइज कक्षा का वीडियो बना कर ग्रुप में डालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद उससे जुड़े हुए जो भी प्रश्न होंगे, उसे छात्र ग्रुप पर पूछ सकते हैं। इसका उत्तर तुरंत शिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। साथ ही साथ बच्चों को होमवर्क भी प्रदान किया जा सकेगा। इस तरह कक्षाएं हर दिन चलेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

नहीं होगा पढ़ाई का नुकसान

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण मार्च मे लगातार स्कूल बंद हैं। अप्रैल से नया सत्र शुरू होना है। नए सत्र में देरी ना हो, इसके लिए अब घर में ही रख कर बच्चों को स्कूल की पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। वाट्सएप ग्रुप के अलावा कई स्कूल यू-ट्यूब चैनल पर भी शिक्षकों के बनाए पाठ्यक्रम को तैयार कर वीडियो डालेंगे।

इसके लिए स्कूलों ने अपना यू-ट्यूब चैनल भी तैयार कर रखा है। ज्ञात हो कि अप्रैल में एक महीने की पढ़ाई के बाद का मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी की छुट्टी हो जाती है। इसके बाद जून में स्कूल खुलता है। पाठ्यक्रम समय पर समाप्त हो, इसके लिए कई तरह के उपाय स्कूल करने की तैयारी में हैं।

सीबीएसई ने भी दिए हैं निर्देश
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूल संचालकों को ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। साथ ही सीबीएसई की दीक्षा एप और एनसीईआरटी की एप को इस्तेमाल करने की सलाह दी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें