कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की ओर से 22 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद किए जाने के बाद से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। दो पालियों में सुबह 9:30 - 11:30 बजे और द्वितीय पाली 12-2 बजे के बीच परीक्षा होगी। जिले के 2985 परिषदीय विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 16-20 मार्च तक परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया था। जिसे अब बदल दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा एक के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा होगी। परीक्षाओं कराने के लिए जिला स्तर पर प्रश्नपत्रों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रश्नपत्रों का मुद्रण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। जबकि कक्षा छह, सात और आठ में सिर्फ लिखित परीक्षा होगी।
कक्षा (1-5)
प्रथम पाली द्वितीय पाली
24 मार्च - हिंदी हमारा परिवेश (कक्षा 3-5)
25 मार्च - गणित
26 मार्च - अंग्रेजी
28 मार्च - संस्कृत (कक्षा 3-5)
कक्षा (6-8)
24 मार्च - हिंदी संस्कृत/ उर्दू
25 मार्च - गणित बेसिक क्राफ्ट(गृह शिल्प/ कृषि विज्ञान)
26 मार्च - अंग्रेजी सामाजिक विषय
27 मार्च - पर्यावरणीय अध्ययन शारीरिक शिक्षा/ स्काउट गाइड
28 मार्च - विज्ञान कला