फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के ट्रायल की तिथियां घोषित

Mon, 03 Feb 2020 12:47 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के तीन स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सत्र 2020-21 में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र तीन फरवरी से हासिल किया जा सकता है। पहले चरण का ट्रायल रीजनल स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में 12-13 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

 
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरुणेंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रायल के जरिए कक्षा छह में प्रवेश लिया जाएगा। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में कुश्ती, जिम्नास्टिक, वॉलीबाल, हॉकी बालिका और सैफई में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, तैराकी बालकों के लिए बैडमिंटन व जूडो में प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा। रीजनल स्टेडियम में 12 फरवरी को क्रिकेट, बैडमिंटन व जूडो, 13 फरवरी को तैराकी, फुटबॉल, कबड्डी व एथलेटिक्स का ट्रायल होगा।

स्पोर्ट्स कॉलेज में 12 फरवरी को हॉकी और वॉलीबाल तथा 13 फररवरी को जिम्नास्टिक और कुश्ती के लिए ट्रायल होगा। सभी ट्रायल सुबह 10 बजे से होंगे। इसमें गोरखपुर मंडल के नौ से 12 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रवेश आवेदन फार्म को भरकर ट्रायल की तिथि पर उपस्थित होना होगा। आवेदन फार्म स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से किसी भी कार्यदिवस में हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें