फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश केंद्र से बछड़े ले उड़े: गुलाबी क्रांति छेड़ने वाले सीएम के शहर में बेखौफ हुए तस्कर

Fri, 31 Mar 2023 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।

सार

ग्राम सचिव अभय कुमार ने कहा कि केयर टेकर की जिम्मेदार होती है कि वह पशुओं की सुरक्षा करे। वहां दो चौकीदार रखे गए हैं जो पशुओं की सुरक्षा करते हैं। पशुओं के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट इलाके के निराश्रित पशु केंद्र की फोटो । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता में आने के पहले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलाबी क्रांति की जंग छेड़ी थी। इसका असर रहा कि पशु तस्करी पर इस कदर लगाम लगा कि बेजुबान जानवरों का वध कम हुआ और सड़कों पर नजर आने लगे। मुख्यमंत्री की इस मुहिम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की थी, सीएम की सख्ती का ही नतीजा था कि अभियान चलाकर पांच सौ से अधिक पशु तस्करों को जेल भेजा गया। लेकिन मुख्यमंत्री के शहर में होने के बावजूद बुधवार को तस्करों ने वारदात कर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन


घटना सहजनवां ब्लॉक के परमेश्वरपुर के टोला चंदहा में खोले गए निराश्रित गोवंश केंद्र की है। बुधवार रात बेखौफ तस्कर पिकअप पर सात बछड़ों को लेकर फरार हो गए। इसकी भनक न तो पुलिस को लगी और न ही वहां सो रहे चौकीदार को ही पता चला। बृहस्पतिवार सुबह गिनती में बछड़ों की संख्या कम होने पर चौकीदार को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस मामले की जांच कर रही।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से परमेश्वरपुर ग्राम पंचायत के चंदहा टोले में वर्ष 2019-20 में गोवंश केंद्र खोला गया है। केंद्र के चारों तरफ मनरेगा से खाई और कटीले तारों की घेराबंदी कराई गई है, जिससे पशु बाहर नहीं निकल पाए। वर्तमान में यहां कुल 29 पशु रखे गए थे।
 

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार मध्य रात्रि में दो पिकअप से लगभग 10 तस्कर आए और गोशाला से पशुओं को पिकअप पर लादकर उठा ले गए। रात में चौकीदार छेदीलाल ड्यूटी में थे, लेकिन उन्हें भनक नहीं लगी। गोवंश केंद्र में पशुओं की संख्या कम होने पर चौकीदार ने प्रधान रामानंद निषाद को घटना की जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर आई पुलिस जांच कर रही है।

ग्राम सचिव अभय कुमार ने कहा कि केयर टेकर की जिम्मेदार होती है कि वह पशुओं की सुरक्षा करे। वहां दो चौकीदार रखे गए हैं जो पशुओं की सुरक्षा करते हैं। पशुओं के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।




1,585 पशु तस्करों की खोली फाइल, 500 से अधिक को जेल
मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश भर में पशु तस्करों को रोकने का अभियान चलाया गया गया। गोरखपुर रेंज में पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। पशु तस्करों को मुठभेड़ में गोली लगी। आईजी के आदेश पर मंडल में पांच सालों में सामने आए 1,585 पशु तस्करों की कुंडली पुलिस ने फिर से खंगाली तो 500 से अधिक आरोपी फिर भेजे गए। कार्रवाई के दौरान 18 पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल होकर जेल गए तो वहीं, 185 पिकअप वाहनों को सीज किया गया। लेकिन, जिले में एक बार फिर पशु तस्करी से कानूनी व्यवस्था पर सवाल उठ गया।

पहले हुई घटनाएं
  • अप्रैल 2022: पिपराइच के रसूलपुर में ईंट-भट्ठे पर ढुलाई का ठेका लेकर मथुरा का मोहन पशु तस्करी कर रहा था। उसे ग्रामीणों ने पकड़ा था। एक आरोपी रामजन चौरसिया जेल गया।
  • 29 दिसंबर 2022: खजनी इलाके के महआडाबर में पशु तस्करों ने पुलिस पर पथराव किया।
  • 16 अप्रैल 2022: सोनबरसा में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से जौनपुर निवासी इमरान घायल हुआ था और उसके पास से 30 पशु मिले थे।
  • 03 सितंबर 2022: एसपी नार्थ की गाड़ी पर पशु तस्करों ने टक्कर मारी थी। तस्कर बाद में दबोचे गए।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें