फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: किसी भी समय 9451063836 पर फोन कर लीजिए रोडवेज बसों की जानकारी

Fri, 09 Sep 2022 01:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी जिलों में एयरपोर्ट की तर्ज पर मॉडल बस स्टेशन बनेंगे। पीपीपी मॉडल के आधार पर बस स्टेशनों को विकसित करने के लिए शासन ने क्षेत्रीय प्रबंधक से प्रस्ताव मांगा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों से दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ सहित तमाम शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें घर बैठे ही बसों की जानकारी मिल जाएगी। गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बस इंक्वायरी नंबर 9451063836 जारी किया है। इस पर फोन कर कोई भी यात्री बस के संचालन से संबंधित जानकारी ले सकता है।

विज्ञापन


गोरखपुर बस डिपो के रेलवे बस स्टेशन से हर दिन 700 से अधिक बसों का संचालन विभिन्न शहरों और कस्बों के लिए होता है। इन बसों से लगभग 20 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं। अबतक बस स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही यात्रियों को बस से संबंधित जानकारी मिल पाती थी, ऐसे में कई रूटों के यात्रियों को बस के लिए स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को घर बैठे ही बस की जानकारी मिल जाएगी। इंक्वायरी नंबर पर 24 घंटे सातों दिन बस के संचालन से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने अलग से कर्मचारी की भी तैनाती की है।

गोरखपुर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज इंक्वायरी नंबर जारी किया गया है। 9451063836 नंबर पर कॉल करके यात्री बस के संचालन से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एयरपोर्ट जैसे बनेंगे गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी बस स्टेशन

गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी जिलों में एयरपोर्ट की तर्ज पर मॉडल बस स्टेशन बनेंगे। पीपीपी मॉडल के आधार पर बस स्टेशनों को विकसित करने के लिए शासन ने क्षेत्रीय प्रबंधक से प्रस्ताव मांगा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।

गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन को राजकोट मॉडल की तरह बनाने की योजना पहले से ही चल रही है। इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुके हैं। मॉडल स्टेशन बन जाने से यात्रियों को अतिरिक्त बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। वेटिंग हाल, प्रसाधन केंद्र, बिजली, पंखे और पानी के साथ ही घोषणा प्रणाली भी उच्चस्तरीय गुणवत्ता वाली हो जाएगी। यात्रियों को स्टेशन पर ही खानपान, खरीदारी के अलावा होटल की भी सुविधाएं मिल जाएंगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि शासन ने सभी जिलों में पीपीपी के आधार पर माडल स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। आने वाले दिनों में गोरखपुर परिक्षेत्र के देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर सहित सभी बस स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। कचहरी और नौसड़ बस स्टेशन का पहले ही कायाकल्प हो चुका है।

बनेगा पिंक टायलेट
गोरखपुर कचहरी बस स्टेशन परिसर में पिंक टायलेट बनेगा। बृहस्पतिवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राप्तीनगर डिपो गौरव वर्मा ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह से मिलकर पिंक टायलेट बनाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से एआरएम ने नगर आयुक्त को यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने पिंक टायलेट के अलावा स्टेशन परिसर में हाईमास्ट लगाने और खुली नालियों को ढंकने की भी मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें