फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए : भाजपा ने चलाया जन जागरूकता अभियान, एक दिन में ही 8.78 लाख लोगों का मिला समर्थन

Tue, 11 Feb 2020 09:26 AM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएए का समर्थन करते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा का जन जागरूकता अभियान सोमवार को भी जारी रहा। क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर नए कानून की खासियत गिनाई गई। साथ ही मोबाइल पर मिस्ड कॉल कराके समर्थन जुटाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एक दिन में ही 8,78,721 लोगों ने कानून के समर्थन में मिस्ड कॉल किया है।

विज्ञापन


डॉ. धर्मेंद्र ने भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जनसमर्थन जुटाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को हर मंडल में 100-100 परिवारों से संपर्क करके मिस्ड कॉल कराया गया। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में 60 हजार 385 परिवारों से संपर्क किया गया।

साथ ही 8,78,721 लोगों से मिस्ड कॉल कराया गया। इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महानगर अध्यक्ष पवन यादव और हिमांशु श्रीवास्तव ने जनसंपर्क करके सीएए पर समर्थन जुटाया है।
विज्ञापन


 महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता और वैभव अग्रहरी ने शेखपुर में जनसंपर्क करके नागरिकता संशोधन कानून पर समर्थन जुटाया। नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, बृजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, अर्चना सिंह, मंडल अध्यक्ष सतसुकृत, अंकित पांडेय और शोभित श्रीवास्तव ने बरगदवां जाकर जनसमर्थन जुटाया। नगर विधायक ने गोरक्ष मंडल के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे पुण्यतिथि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मनायी जाएगी। सभी सेक्टरों में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ ही उनके व्यक्तित्व से लोगों को अवगत कराया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि समर्पण दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें