फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुर्गी दाना कारोबार में घपला कर कर्मचारियों ने हड़पे 50 लाख, 10 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 07 Apr 2023 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।

सार

एसएसपी के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने फर्म के कर्मचारी बस्ती जिले के पक्का मदरहा निवासी आकिब सिद्दीकी समेत 10 लोगों पर जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुर्गी दाना कारोबार में कर्मचारी ने साथियों संग घपला कर 50 लाख रुपये हड़प लिए। इसकी जानकारी होने के बाद फर्म की मालिक श्वेता गुप्ता ने एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने फर्म के कर्मचारी बस्ती जिले के पक्का मदरहा निवासी आकिब सिद्दीकी समेत 10 लोगों पर जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी श्वेता गुप्ता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका मेसर्स गोल्डेन फर्म मुर्गी दाने का कारोबार करती है। अपना कच्चा माल राप्ती फीड इंडस्ट्रीज मोती पाकड़ चौरीचौरा को देकर मुर्गी दाने का निर्माण करवाती है। इस काम के लिए उन्होंने बस्ती जिले के पक्का मदरहा निवासी आकिब सिद्दीकी को वेतन पर देखरेख के लिए रखा था।

इसे भी पढ़ें: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की सिर कूचकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर भी तोड़ा
विज्ञापन


इनके द्वारा कई बार कारोबार के लेन-देन में घपला किया गया। शक होने पर आकिब सिद्दीकी के खिलाफ जांच करवाकर हिसाब कराया गया तो पता चला कि छल-कपट व धोखाधड़ी से एक दिसंबर 2022 से 17 फरवरी 2023 तक 934 बोरा मुर्गी का दाना किसी अन्य को बेच दिया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 17.14 लाख रुपये है। आकिब सिद्दीकी द्वारा रुपये का गबन कर लिया गया।

श्वेता ने बताया कि उनका कारोबार पति संजय कुमार देखते हैं। उनकी तबीयत पिछले छह माह से खराब चल रही है। जिसका फायदा उठाकर आकिब ने फर्म के दाने में भी मिलावट करवा कर गुणवत्ता खराब कर दी।
धोखाधड़ी में आकिब सिद्दीकी के साथ विकास यादव, संतोष साहनी, विवेक कुमार, विश्वनाथ तिवारी, विनोद त्रिपाठी, राशिद सिद्दकी, जरीना परवीन, आदिल सुहेब, शहनवाज सिद्दीकी भी शामिल रहे हैं। सभी ने मिलकर उनके व्यापार को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर से सहजनवां तक न सोचें ये लखनऊ हाईवे हैं... जरी धीरे चलें

इसके अलावा आकिब द्वारा चार माह में 34 लाख का फर्जी कारोबार किया गया है। पूछने पर जान-माल की धमकी दे रहा है। इसकी सूचना चौरीचौरा पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस 10 लोगों के खिलाफ जालसाजी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें