मृतक अंकित जायसवाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर चिड़ियाघर के पास बृहस्पतिवार रात कार की चपेट में आने बुलेट सवार व्यापारी पुत्र अंकित जायसवाल (27) की मौत हो गई। अंकित ब्रह्मभोज में शामिल होकर रात में सहारा इस्टेट स्थित घर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम के बेटे समेत 20 को असलहा जमा करने की चेतावनी, निरस्त हो सकता है लाइसेंस
जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर निवासी रमाशंकर जायसवाल का एक घर सहारा इस्टेट में भी है। मोहद्दीपुर में ही उनकी हार्डवेयर की दुकान है। उनका बड़ा बेटा अंकित जायसवाल बृहस्पतिवार रात दुकान बंद करने के बाद ब्रह्मभोज में शामिल होने दुर्गाबाड़ी गया था।
रात 11 बजे लौटते समय चिड़ियाघर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में सामने से ठोकर मार दी। हेलमेट लगाने के बाद भी सिर में गंभीर चोट लगने से अंकित की मौत हो गई।