फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम अलर्ट, होटलों ने पेश किया खास ऑफर

Wed, 18 Mar 2020 06:43 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन
कोरोना वायरस का सबसे बुरा असर भारत- नेपाल के पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। नेपाल में 70 प्रतिशत व्यवसाय होटलों का है। होटल व्यवसाय कोरोना के चलते पिछले एक महीने से बेकार है। भारत नेपाल सीमा से सटे प्रदेश नंबर पांच के रूपनदेही जिले के होटल व्यवसायियों ने अपने अपने होटलों को क्वारेंटयन आइसोलेशन और अस्पताल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सरकार को सुपुर्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन रूपनदेही की बोर्ड की बैठक में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश नंबर पांच के पांच सितारा होटल, टाईगर पैलेस रिसोर्ट से लेकर चार सितारा, तीन सीतारा समेत पर्यटकीय स्तर के करीब सौ होटल हैं। सिद्धार्थ होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रेष्ठ ने कहा कि अन्य देश के सापेक्ष नेपाल में रातों रात हॉस्पिटल बनाने की क्षमता नहीं होने के कारण हम आइसोलेशन हॉस्पिटल तथा क्वारेंटयन के लिए अपने होटल को प्रयोग में देने का निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें