फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण यह ट्रेन हुई निरस्त, इस ट्रेन के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 18 Mar 2020 11:10 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • कोरोना का असर, भारत दर्शन ट्रेन निरस्त
  • 15 मार्च को हुई थी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रवाना
  • आनंद विहार जाने वाली हमसफर ट्रेन के निरस्त करने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का असर अब ट्रेनों पर नजर आना शुरू हो गया है। गोरखपुर से 15 मार्च को रवाना हुई भारत दर्शन एक्सप्रेस को उज्जैन से ही निरस्त कर वापस गोरखपुर भेज दिया गया है। वहीं, गोरखपुर मुख्यालय ने गोरखपुर से आनंद विहार तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस को 24 मार्च से एक अप्रैल तक निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार तक निरस्तीकरण पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी। एनई रेलवे प्रशासन के अनुसार कोरोना की वजह से हमसफर एक्सप्रेस में एक अप्रैल तक यात्रियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


832 यात्री थे सवार
15 मार्च को गोरखपुर से रवाना हुई भारत दर्शन ट्रेन में 832 यात्री सवार थे। ट्रेन को उज्जैन के द्वारिकाधीश, साबरमती, बैजनाथ, शिरडी, बड़ौदा होते हुए वापस गोरखपुर आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें