परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा किगोरखपुर जिले के बस स्टेशनों पर एसी वेटिंग हाल नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर एसी वेटिंग हाॅल बनाया जाएगा। इससे बस यात्रियों को राहत मिलेगी।
जल्द ही बस यात्रियों के दिन भी बहुरने वाले हैं। अब उन्हें गर्मी में बैठकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हॉल बनाएगा। एक माह में हॉल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज और कचहरी बस स्टेशन पर बिल्डिंग बनकर तैयार है। परिवहन निगम इन स्टेशनों पर 50-50 सीट का एसी वेटिंग हॉल बनाएगा। यह पूरी तरह से निशुल्क होगा। निगम ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी है। जिले के दोनों बस स्टेशनों से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली आदि रूटों से प्रतिदिन करीब 70 एसी बसें संचालित होती हैं। इनसे प्रतिदिन करीब ढाई से तीन हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन इनके लिए स्टेशनों पर अलग से कोई एसी वेटिंग हाॅल नहीं था। इसके बाद निगम ने यह निर्णय लिया है।