फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पापा... मुझे माफ कर दो, बड़ी गलती हो गई', पहले मांगी दस करोड़ की फिरौती, अब सर्राफ के बेटे ने कही ये बात

Thu, 30 Jan 2025 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर पुलिस की सख्ती पर सर्राफ का बेटा घर लौट आया है। आने पर कहा कि बड़ी गलती हो गई। अपनी गलती की परिजनों और पुलिस से माफी मांग रहा है।
विज्ञापन
bullion trader son - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के हिंदी बाजार के सराफा कारोबारी जालंधर मुंबइया का बेटा रोहित सांवत पुलिस की सख्ती पर बुधवार को घर लौट आया। उसे सकुशल देख परिवारवालों की आंखों से आंसू छलक पड़े। रोहित भी पिता के पैर पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगने लगा। 
विज्ञापन


कहा- कुछ परेशानियों की वजह से अपने अपहरण की कहानी रची। बहुत बड़ी गलती हो गई। मुझे माफ कर दीजिए। वहीं, पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया कि गोरखपुर से निकलकर महाराष्ट्र के पुणे शहर चला गया था। वहां दीदी के घर रुका था। 

झूठ बोलने का पछतावा होने पर घरवालों से कॉल करके बात की, लेकिन घर आने में डर लग रहा था। बुधवार को जब वह जीजा के साथ अचानक घर पहुंचा तो उसे देखकर घरवाले और पत्नी रोने लगी। 
विज्ञापन


काफी देर तक वह पिता के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा। इसके बाद पुलिस को भी अपनी परेशानी बताई। वह क्या बात है, न ही पुलिस वाले और न ही घर वाले उसे सार्वजनिक कर रहे हैं।

22 जनवरी को मांगी थी 10 करोड़ रुपये की फिरौती
22 जनवरी को रोहित ने अपने अपहरण की चिट्ठी रैपिडो चालक से पिता के पास भिजवाई थी। उसमें 10 करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। इस पर परिजनों ने राजघाट थाने में सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो गोरखपुर और लखनऊ में उसका कार चलाता वीडियो मिला। 

 

इससे ये तो साबित हो गया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया यह जानने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी बीच उसकी लोकेशन पुणे में मिली। 

 

वह घरवालों से बात तो कर रहा था, लेकिन लौटने से डर रहा था। तब पुलिस वालों ने उससे बातचीत की। जब पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी तब वह अपने जीजा के साथ घर लौट आया।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी का बेेटा घर लौट आया है। उसने कुछ परेशानियों की वजह से अपहरण की कहानी रच कर घर छोड़ा था। उसे अपनी गलती का पछतावा है और उसके लिए माफी मांग रहा है। पत्र व अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें