फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताल रिंग रोड क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ताल रिंग रोड पार्ट-2 क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर शुक्रवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने लगभग 5000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। सहायक अभियंता संजीव तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता रोहित पाठक और दीपक कुमार गुप्ता एवं प्रवर्तन दल के अन्य कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉटों की सड़कें, चिह्नांकन और अन्य संरचनाओं को हटवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृति और ले-आउट पास कराए प्लॉटिंग कराना नियमों का उल्लंघन है। प्राधिकरण ने पहले भी संबंधित लोगों को चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।
जीडीए ने लोगों से अपील की है कि भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। भविष्य में भी अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें