फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेवरी चौराहा पर हादसा, दिव्यांग सफाई कर्मी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोला। उपनगर गोला के बेवरी चौराहा के आगे बीएसएनएल टावर के समीप बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार को चिंता में डाल दिया। अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक दिव्यांग सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रेलर चालक मौके से वाहन समेत भाग गया।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 15 परनई निवासी 38 वर्षीय श्रीकृष्ण गगहा विकास खंड के बड़ैला में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वे पड़ौली क्षेत्र में बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे थे। श्रीकृष्ण एक पैर से दिव्यांग हैं और बुधवार को बीएलओ का कार्य पूरा कर दोपहर करीब 12:45 बजे दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बेवरी चौराहा के आगे बीएसएनएल टावर के पास पहुंचे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान उनका पैर सड़क के डिवाइडर में फंस गया, जिससे वह बुरी तरह टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एंबुलेंस द्वारा सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन उन्हें आजमगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें