फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश पर सोमवार को थाना गुलरिहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनगाई में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ओमप्रकाश साहनी व अन्य की ओर से लगभग 5000 वर्ग मीटर भूमि और वीरेंद्र शर्मा, सुरेश व मदन आदि की ओर से लगभग 1000 वर्ग मीटर भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस प्रकार कुल लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

यह अभियान प्रभारी/विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह, अवर अभियंता प्रभात कुमार, प्रवर्तन स्टाॅफ, जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं प्रवर्तन दल मौजूद रहा। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें