फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेबी महाजन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मधुप कुमार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान दो विषयों के प्रश्नपत्र के पैकेट एक दिन पहले ही वितरित किए जाने का मामला
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति ने लिया निर्णय, उच्च शिक्षा विभाग और डीडीयू प्रशासन को पत्र भेज कराया अवगत

एसोसिएट प्रोफेसर निमिषा सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य की दी गई जिम्मेदारी
चौरीचौरा/सरदारनगर (गोरखपुर)। जेबी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा के प्राचार्य प्रो. मधुप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दिसंबर में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान दो विषयों के प्रश्नपत्र के पैकेट एक दिन पहले ही खोलकर वितरित किए जाने के बाद बनी परिस्थितियों में कॉलेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। एसोसिएट प्रोफेसर निमिषा सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
कॉलेज प्रबंधन ने इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई से अवगत करा दिया है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को प्रबंधन ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2025 को बीए पांचवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र (ईसीओ-301) और बीकॉम के कोड (सीओएम-302) की परीक्षा थी। जेबी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा में उसकी जगह कोड ईसीओ-302 और सीओएम-303 के प्रश्नपत्र बंट गए थे। ये दोनों परीक्षाएं 17 दिसंबर को होनी थीं। एक दिन पहले ही वहां पेपर बंट जाने के कारण डीडीयू प्रशासन ने 17 दिसंबर की दोनों परीक्षाएं निरस्त कर दी थीं। इसकी जांच के लिए गठित समिति ने तत्कालीन केंद्राध्यक्ष को जिम्मेदार माना था। दोनों पेपर को पुन: मुद्रित कराने पर 4,29,832 रुपये का खर्च आया था। केंद्राध्यक्ष से ही इसकी रिकवरी का आदेश जारी किया गया था।


कॉलेज के प्रबंधक ईश्वर चंद्र जायसवाल ने जारी निलंबन आदेश में कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। समिति ने नोटिस जारी कर प्राचार्य से विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगा था। प्रबंधक ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने समिति के नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य प्रो. मधुप कुमार से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें