वहीं शासन को गोरखपुर में 75 नई इलेक्ट्रिक चलाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट में अनुबंध में इन बसों को चलाने की बात कही गई है। अभी गोरखपुर में 40 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनमें 35 अयोध्या भेजी गई हैं। इसी प्रकार बजट में एक्वा पार्क की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार ने पहले से ही मथुरा और गोरखपुर में पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा हुआ है।
100 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क स्थापित होने के लिए ताल कंदला में करीब 30 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। एक्वा पार्क में लोगों को मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। मछली के अच्छे बीज मिलने से उसका पालन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे। गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में निषाद समाज के लोगों की संख्या काफी अच्छी है। जिले में करीब तीन हजार मत्स्य पालक हैं।
एक्वा पार्क से गोरखपुर के साथ ही पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश को फायदा होगा। एक्वा पार्क में मत्स्य हेचरी, मत्स्य बीज बैंक, मत्स्य पालन, मत्स्य प्रसंस्करण, मछली की पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज सहित कई सुविधाएं होंगी।