फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी से बदला मौसम

Fri, 02 Feb 2024 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव आ गया। बृहस्पतिवार को इसका असर गोरखपुर में देखने को मिला। सुबह कोहरा के बाद दिन नौ बजे तक धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे।
विज्ञापन
धूप खिली तो युवतियों ने आइसक्रीम का मजा उठाया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर के चलते बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक मौसम के अलग-अलग तीन रंग देखने को मिले। पहले कोहरा फिर हल्की धूप और फिर बादलों के छाने साथ हल्की बूंदाबांदी। शाम को बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को फिर बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव आ गया। बृहस्पतिवार को इसका असर गोरखपुर में देखने को मिला। सुबह कोहरा के बाद दिन नौ बजे तक धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे। शाम करीब पांच बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के बाद ठंड बढ़ गई।
 

तीन से पांच फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी के आसार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य क्षोभमंडलीय पछुवा हवाओं की निम्न क्षोभमंडलीय पुरवा हवाओं के साथ संभावित प्रतिक्रिया के चलते बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला।

आगामी 48 घंटों के दौरान सतही स्तर पर हवाओं का रुख फिर से पछुवा हो जाने पर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक सक्रिय एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

 
विज्ञापन

बारिश से गेहूं, सरसों को मिलेगा लाभ
इस समय की बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। बेलीपार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. सतीश कुमार सिंह का कहना है कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, जौ, मूली आदि सभी रबी की फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। सबसे ज्यादा फायदा देरी से बुवाई करने वाली गेहूं की फसल को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें