फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु ज्ञानेश्वर को मिलेगा म्यांमार का सर्वोच्च धार्मिक सम्मान, लोग बोले- 'कुशीनगर के लिए गौरव की बात'

Tue, 05 Jan 2021 09:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
भिक्षु ज्ञानेश्वर को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

म्यांमार सरकार ने अपने देश का सर्वोच्च धार्मिक सम्मान ‘अभिध्वजा महारथा गुरु’ कुशीनगर के बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को देने की घोषणा की है। म्यांमार सरकार ज्ञानेश्वर समेत विभिन्न देशों के 16 लोगों को यह सम्मान मार्च 2021 में प्रदान करेगी।

विज्ञापन


म्यांमार सरकार की दो जनवरी को की गई इस घोषणा से जिले के लोगों में खुशी है। मंगलवार को जानकारी होने पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी वर्मी मंदिर पहुंचे और भिक्षु ज्ञानेश्वर को सम्मानित किया।

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह कुशीनगर के लिए गौरव की बात है। इससे निश्चित ही हम सबका सम्मान बढ़ेगा। बता दें कि इसके पूर्व भी भिक्षु ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार की ओर से अग्ग महापंडित, अग्ग महासद्धम ज्योतिका ध्वजा और अभिधम्मा महासद्धम ज्योतिका ध्वजा सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन


वर्मी बुद्ध विहार से जुड़े व यामा कैफे के संचालक टीके राय ने बताया कि मार्च 2021 में म्यांमार में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाएगा। वहां के राष्ट्रपति अपने हाथों से एबी ज्ञानेश्वर को सम्मानित करेंगे। इसके पूर्व भी भिक्षु ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार की ओर से तीन और उपाधियां मिल चुकी हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें