फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: वनटांगिया गांवों से शुरू होगी बीएसएनएल की 4जी सेवा, केंद्र से मिली स्वीकृति

Fri, 29 Jul 2022 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि 4जी सेवा शुरू करने के लिए जिन उपकरणों की जरूरत होगी, उन्हें केंद्र सरकार देगी। अगले माह के अंतिम सप्ताह तक उपकरण आ जाएंगे। एक बार केंद्र की टीम नेटवर्क को अपग्रेड करेगी।
विज्ञापन
BSNL New - फोटो : BSNL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जिले में अपनी 4जी सेवा का ट्रायल वनटांगिया क्षेत्र के पांच गांवों से करेगा। इस संबंध में केंद्र सरकार से निर्देश आ चुका है। अगले माह के अंतिम सप्ताह में काम शुरू हो सकता है। पांच गांवों में ट्रायल के बाद अक्तूबर में (दीपावली तक) 4जी सेवा का विस्तार करने की योजना है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि 4जी सेवा शुरू करने के लिए जिन उपकरणों की जरूरत होगी, उन्हें केंद्र सरकार देगी। अगले माह के अंतिम सप्ताह तक उपकरण आ जाएंगे। एक बार केंद्र की टीम नेटवर्क को अपग्रेड करेगी। साथ ही स्थानीय टीम को प्रशिक्षण भी देगी। इसके बाद जिलों के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा का विस्तार किया जाएगा।

बीएसएनएल काफी पहले 4जी सेवा शुरू करने जा रहा था। इकसे लिए गोरखपुर-महाराजगंज जिलों के बेस ट्रांसमिशन स्टेशनों (बीटीएम) को तैयार कर लिया था। साल 2020 में 4जी सिम भी बाजार में उतार दिया था, लेकिन चीन से उपकरणों की खरीद पर रोक के बाद योजना लटक गई। रही सही कसर कोरोना ने पूरी कर दी। अब केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद उम्मीद है कि दीपावली तक जनपद के बीएसएनएल ग्राहक भी 4जी वाले हो जाएंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

गोरखपुर-महाराजगंज जिलों में ग्राहक

गोरखपुर-महाराजगंज जिलों में बीएसएनएल के तीन लाख ग्राहक पहले थे। पिछले एक साल में 1.25 लाख ग्राहक 4जी सिम वाले भी जुड़े हैं। कुल संख्या 4.25 लाख हो गई है। जबकि तीन हजार पोस्टपेड उपभोक्ता हैं।

कुल बीटीएस की संख्या
गोरखपुर-महाराजगंज जिले में अभी टू और 3जी के 478 बेस ट्रांसमिशन स्टेशन (बीटीएस) हैं। 4जी नेटवर्क शुरू होने के बाद इन्हीं बीटीएस की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

इन गांवों में किया जाएगा 4जी का ट्रायल
रजही उर्फ रामगढ़, चिलबिलवा, आमबाग, जंगल रामगढ़ उर्फ खजनी, जंगल तिनकोनिया नंबर 3
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें