शिक्षाधिकारियों को 80 फीसद से अधिक अंक मिलने पर उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाएगा। 71 से 80 पर अतिउत्तम, 61 से 70 पर उत्तम, 50 से 60 पर संतोषजनक व 50 फीसद से कम अंक मिलने पर अनुत्तीर्ण या खराब माना जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यो में तेजी लाने के लिए शासन स्तर से व्यवस्था बनाई गई है। इसी आधार पर गोपनीय आख्या तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। आगे जैसा निर्देश होगा उसे लागू कराया जाएगा।