फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बाइक मकैनिक से चार हजार रुपये लूटा

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
सहजनवां के सीहापार हाल्ट के पास फोरलेन फ्लाईओवर पर रविवार रात नौ बजे बदमाशों ने बाइक मकैनिक से चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर मकैनिक का सिर भी फोड़ दिया। एक राहगीर के मोबाइल से घायल मकैनिक ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


इलाके के बवंडरा निवासी प्रेमशंकर उर्फ पिंटू की सहजनवां कस्बे में उसकी दुकान है। दुकान बंद कर वह घर जा रहा था। सीहापार हाल्ट के पास पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल मेें भर्ती कराया है। पिछले तीन दिन में सहजनवां इलाके में फोरलेन पर लूट की यह तीसरी वारदात है। थानाप्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर लूट की घटनाओं को पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें