फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आइसक्रीम स्टीक से बने पुल ने उठाया 85 किलोग्राम का वजन

Sun, 18 Feb 2024 10:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : टेक सृजन में छात्र-छात्राओं अपने मॉडल का किया प्रदर्शन
- तीन दिवसीय टेक सृजन- 2024 के तृतीय चरण में 16 टीमों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक तकनीकी उत्सव ‘टेकसृजन 2024’ के दूसरे दिन रविवार को छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एल टीरो, वर्ल्ड पार्लियामेंट, इनफॉर्मल्स, ब्रेल कोडिंग, कैडाथन , ब्रिजकृति, टेकजार आदि का आयोजन किया गया। एल टीरो में 66 टीमों में से 30 ने दूसरे चरण के लिए आगे कदम रखा। इसके बाद तृतीय चरण के लिए कुल 16 टीमों का चयन हुआ। वहींं, टेकसृजन-2024 के दूसरे दिन की शाम ईडीएम नाइट से जगमगा उठी। छात्रों के द्वारा बनाई गई ईडीएम लाइट सबके आकर्षण का केंद्र रही।
एल टीरो में छात्रों ने सही निशाना लगाकर अपने कौशल और बुद्धिमानी का प्रदर्शन किया। एब इनीशियो में कुल 13 टीमों में से पांच टीमें ही अंतिम चरण के लिए चयनित हुईं। इस प्रतियोगिता में बच्चो ने रुब गोल्डबर्ग मशीन की तकनीकों का प्रयोग करके अपना कौशल प्रदर्शन किया। ब्रिजकृति में कुल 220 आइसक्रीम स्टीक का प्रयोग करके बच्चों ने पुल बनाए। अंतिम चरण में बच्चों द्वारा बनाए गए पुल ने अभी तक 85 किलोग्राम तक वजन उठाया। यह प्रतियोगिता, अभी चल रही है इसलिए इसके विजेता का नाम अंतिम तीसरे दिन पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेकजार, प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने बौद्धिक क्षमता का प्रयोग किया। परिणामस्वरूप केवल 20 टीमें ही अंतिम चरण में पहुंचीं। अंतिम चरण में 20 टीमों ने बजर राउंड के लिए प्रतिभाग किया। कैडथॉन में कुल 104 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें द्वितीय चरण के लिए केवल 24 टीम ही आगे बढ़ पाईं। कैडथॉन के द्वितीय चरण टू-डी व थ्री-डी डिजाइन लैपटॉप पर बनवाई गई। कैडथॉन के लिए छात्रों की तीन दिनों की क्लासेस भी चलीं। जिसमें बच्चों को सॉलिडवर्क साॅफ्टवेयर से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें