फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत: गोरखपुर में खुल कर लीजिए सांस, बेहतर है हवा की गुणवत्ता

Sun, 16 Jan 2022 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक, शनिवार को शहर का एक्यूआई 84 रहा, दिल्ली का था 256
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल कर सांस लीजिए, पिछले दिनों हुई बारिश से एक सप्ताह से गोरखपुर शहर में हवा की गुणवत्ता काफी बेहतर बनी हुई है। हालांकि, पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों को भी प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में हुई बूंदाबांदी की वजह से निचले और ऊपरी वायुमंडल में फैले प्रदूषक तत्व पानी की बूंदों के साथ नीचे आ गए हैं। इससे हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गोविंद पांडेय के अनुसार, अभी हवा की जो बेहतर स्थिति है, उसकी वजह बारिश है।

उसके बाद से हवा की गुणवत्ता गाड़ियों के धुएं, निर्माण कार्य, ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियों के इंजन काफी देर स्टार्ट रहने, गाड़ियों के प्रदूषण की नियमित जांच नहीं होने की वजह से बिगड़ती जाती है। ऐसे में इन सब पर नियंत्रण कर हम हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रह सकते हैं।

विभिन्न शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स

गोरखपुर- 84 , दिल्ली- 256 , गाजियाबाद- 254 , ग्रेटर नोएडा- 236 , कानपुर-128 , लखनऊ- 165 , प्रयागराज- 159 , वाराणसी- 135 , पटना- 255

पिछले दिनों कुछ यूं थी हवा की गुणवत्ता

तारीख    एक्यूआई
विज्ञापन
विज्ञापन

09 जनवरी    81
10 जनवरी    76
11 जनवरी    72
12 जनवरी    70
13 जनवरी    37
14 जनवरी    68
15 जनवरी    84

सूचकांक    एक्यूआई श्रेणी
0-50    अच्छा    
51-100    संतोषजनक
101-200    मध्यम
201-300    खराब
300-400    बेहद खराब
401 से ऊपर गंभीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें